खुशियाँ बाँटने से बढ़ती हैं और सेवा से सवरती हैं!”
अपनी शादी की 25वीं सालगिरह के बेहद खास मौके पर, श्री सुकांत साहू जी और श्रीमती अलिवा साहू जी ने आश्रय सेवा समिति (वृद्धाश्रम), हल्द्वानी के बुजुर्गों के साथ समय बिताकर एक नई मिसाल पेश की।इस पावन अवसर पर उन्होंने न केवल बुजुर्गों को भोजन कराया, बल्कि आश्रम की जरूरतों को देखते हुए स्वास्थ्य संबंधी उपकरण और अन्य उपयोगी सामग्री भी वितरित की। आपके इस परोपकारी कदम ने हमारे वृद्धाश्रम परिवार के चेहरे पर मुस्कान ला दी। 😊🎁समारोह के बाद आपके द्वारा भेजे गए इन भावुक शब्दों ने हमें और अधिक ऊर्जा दी है:”प्रकाश डिमरी जी और आपकी टीम का सहयोग, आपका मातृत्व स्नेह और जिस गर्मजोशी से आपने हमारा स्वागत किया, उसने हमारे दिल को छू लिया। आपकी संस्था समाज के लिए जो नेक कार्य कर रही है, हम उसके लिए सदैव ऋणी रहेंगे।”सुकांत जी और अलिवा जी, आपके इस प्रेम और सम्मान के लिए पूरा आश्रय परिवार आपको धन्यवाद देता है। समाज को आप जैसे संवेदनशील और दयालु लोगों की बहुत आवश्यकता है। 🙏❤️भगवान आप दोनों को हमेशा खुश रखे और आपका साथ यूँ ही बना रहे।


All Categories
Recent Posts
Ashray Sewa Samiti Haldwani0 Comments
खुशियाँ बाँटने से बढ़ती हैं और सेवा से सवरती हैं!”
Ashray Sewa Samiti Haldwani0 Comments
पृथ्वी दिवस: एक संकल्प, बेहतर कल के लिए!
Ashray Sewa Samiti Haldwani0 Comments