starts with
Gracefully
Welcome to Ashray Seva Samiti
Information about
Ashray Sewa Samiti

Facilities

Resident Profile

Meals
Follow Us on Social Media
Latest News and Events
पृथ्वी दिवस: एक संकल्प, बेहतर कल के लिए!
सेवा परमो धर्म:
सेवा, समर्पण और स्नेह का एक अद्भुत संगम!
रिश्तों की गर्माहट और प्रकृति का आशीर्वाद – एक यादगार मुलाकात!
“सुन्दरकांड”
शक्ति फाउंडेशन एवं महिला मंगल दल के सदस्य वृद्धाश्रम परिवार के साथ नव वर्ष के प्रथम मंगलवार पर भजन करते हुए-
वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ
आश्रय सेवा समिति वृद्धाश्रम परिवार द्वारा चलाए जा रहे वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ अभियान के अंतर्गत आप सभी महानुभावों से अपील की जाती है कि किसी भी शुभ अवसर( जन्मोत्सव,विवाह,उपनयन संस्कार, व्यवसायिक प्रतिष्ठान की शुरूआत आदि) एवं अपने नाम से, साथ ही पूर्वजों की स्मृति स्वरूप एक पौध कम से कम तीन वर्ष सुरक्षा के साथ अवश्य रोपें जिससे की आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल और सुखमय हो…
Achievement and Future Goals
आश्रय सेवा समिति "वृद्धाश्रम परिवार" 2016 से निरंतर वृद्धों एवं वृक्षों के संरक्षण में कार्यरत है। 2016 में आश्रय सेवा समिति "वृद्धाश्रम परिवार" ने जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को एक सुरक्षित और आरामदय घर प्रदान करने के लिए आश्रय सेवा समिति "वृद्धाश्रम परिवार" के कुटुम्ब की नीव रखी, साथ ही आश्रय सेवा समिति नशा मुक्ति एवं प्रकृति के संतुलन के लिए वृक्षों के संरक्षण हेतु 2016 से निरंतर कार्यरत है और हजारों पौधों को संरक्षित कर वृक्ष का रूप दे चुका है।
वर्तमान में आश्रय सेवा समिति (वृद्धाश्रम परिवार) में 40 सदस्य निवासरत हैं।
आश्रय सेवा समिति "वृद्धाश्रम परिवार" का मिशन जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों का पोषण करना एवं उनके सम्मान, गरिमा और स्वतंत्रता को महत्व देना है। आश्रय सेवा समिति में कार्यरत अनुभवी सेवादार वृद्धाश्रम परिवार में निवासरत वृद्धजनों को उत्तम देखभाल प्रदान करते हैं और सामाजिक स्तर, दैनिक क्रियाकलाप और मानसिक पोषण को बढ़ावा देते हुए प्रत्येक का ध्यान रखते है। इसके साथ-साथ आश्रय सेवा समिति की "वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ" मुहिम द्वारा वृक्षों के महत्व से जन जन को जागरूक कर वृक्षों का संरक्षण किया जाता है। जैसा की आप सभी जानते हैं, एक मृत व्यक्ति के शवदाह प्रक्रिया में लगभग एक वृक्ष लग ही जाता है। आश्रय सेवा समिति द्वारा इस प्रक्रिया को देखते हुए हल्द्वानी क्षेत्र के रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर जितने भी शवदाह किए जाते है, उनके परिवार के सदस्यों को एक पौधा परिजन की स्मृति स्वरूप भेंट किया जाता है। जिससे उनके परिजन की स्मृति के साथ-साथ पर्यावरण भी संतुलित रहें।
अत: उनसे विनती की जाती है, प्रिय सदस्य की स्मृति के रूप में पौधे को लगाए और ख्याल रखकर पर्यावरण को संतुलित रखने में योगदान करें।
आश्रय सेवा समिति का सेवा भाव यही पर समाप्त नही होता, आश्रय सेवा समिति का भविष्य में नशा मुक्ति पर कार्य करने का लक्ष्य है। आज के समाज में नशा एक बड़ी समस्या बन चूका है, जिससे आज के युवा को बचाना बेहद जरुरी हो गया है, आश्रय सेवा समिति "वृद्धाश्रम परिवार" नशे के खिलाफ अभियान चलाकर युवाओं को सदबुद्धि देना एवं नशे के विषाणु का खात्मा करना चाहती है।
Helping Seniors lead comfortable lives
What People are saying about us..







