🙏 “एक पेड़ माँ के नाम” – सेवा, संस्कार और प्रकृति को समर्पित एक प्रेरणादायी पहल 🌿💚
आज आश्रय सेवा समिति वृद्धाश्रम परिवार, हल्द्वानी में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर हल्द्वानी के मेयर श्री गजराज सिंह बिष्ट जी एवं उनकी टीम ने आश्रम पहुँचकर वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस अवसर पर लगाए गए प्रत्येक पौधे ने माँ के प्रति सम्मान, प्रकृति के संरक्षण और समाज सेवा का सुंदर संदेश दिया।
🌱 एक पौधा केवल एक वृक्ष नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण, हरियाली और जीवन का अमूल्य उपहार है।
आश्रय सेवा समिति वृद्धाश्रम परिवार, हल्द्वानी माननीय मेयर श्री गजराज सिंह बिष्ट जी एवं उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने अपना अमूल्य समय निकालकर इस पुनीत अभियान में सहभागिता की और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को प्रेरित किया।
🌳 “जीवन के दो मोल,
वृद्ध और वृक्ष हैं अनमोल।” 🌳
🤝 आप भी इस अभियान से जुड़ें
📍 आश्रय सेवा समिति वृद्धाश्रम परिवार, हल्द्वानी
🏠 चफूला चौराहा, जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा, हल्द्वानी (उत्तराखंड)
🌐 Website: oldagehomehaldwani.org
📞 संपर्क: +91-9927978688
🌿🌳🙏
All Categories
Recent Posts
Ashray Sewa Samiti Haldwani0 Comments
पितृ देवो भव: 🙏 माता गार्गी नदी के पवित्र तट पर हुआ सामूहिक पितृ तर्पण और श्राद्ध भोज! ✨🌊
Ashray Sewa Samiti Haldwani0 Comments
🙏 “एक पेड़ माँ के नाम” – सेवा, संस्कार और प्रकृति को समर्पित एक प्रेरणादायी पहल 🌿💚
Ashray Sewa Samiti Haldwani0 Comments