पृथ्वी दिवस: एक संकल्प, बेहतर कल के लिए!
आश्रय सेवा समिति (वृद्धाश्रम परिवार), हल्द्वानी द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष विचार गोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्थापक प्रकाश डिमरी जी के मार्गदर्शन में, हमने न केवल धरती की हरियाली पर चर्चा की, बल्कि विश्व शांति का भी संदेश दिया। 
मुख्य आकर्षण:
पर्यावरण संरक्षण: ‘कासनी मैन’ मदन सिंह बिष्ट जी (पूर्व रेंजर) के साथ पर्यावरण की चुनौतियों पर चर्चा।
विश्व शांति की कामना: विदेश में चल रहे युद्धों पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी देशों के बीच एकता और सद्भावना की प्रार्थना की गई।
एक अनोखा संकल्प: हम सभी ने प्रण लिया है कि अपने जन्मदिन पर एक पेड़ जरूर लगाएंगे! 

इस कार्यक्रम में हृदेश शर्मा जी, डॉ. लाल, खत्री जी, पाण्डेय जी, ज्योतिर्मय सरकार, साधना, एकता, रश्मि, भानु और पूरे आश्रम परिवार ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आइये मिलकर अपनी धरती को सुरक्षित और रहने योग्य बनाएँ! 
स्थान: चौफला चौराहा, जवाहर ज्योति दमुआढूंगा, हल्द्वानी (उत्तराखंड)
All Categories
Recent Posts
Ashray Sewa Samiti Haldwani0 Comments
🌸 आश्रम परिवार के बीच माननीय जिला न्यायाधीश (District Judge) पारुल थपलियाल जी का गरिमामयी आगमन हुआ।. 🌸
Ashray Sewa Samiti Haldwani0 Comments
खुशियाँ बाँटने से बढ़ती हैं और सेवा से सवरती हैं!”
Ashray Sewa Samiti Haldwani0 Comments